राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ बनाने, जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने तथा संगठन को अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के मार्गदर्शन से और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की सहमति एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के सर्वसम्मत निर्णयानुसार कैप्टेन शान्तनु सिंह जी को संगठन में संरक्षक पद
पर मनोनीत किया जाता है।
स्थानीय संवाददाता – आर्यन राज गोरखपुरी
कैप्टेन शान्तनु सिंह जी एक सम्मानित, अनुशासित एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण तथा जनसेवा की भावना को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि कैप्टेन शान्तनु सिंह जी अपने अनुभव, मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी विचारों के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे। उनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन से संगठन के मानवाधिकार, न्याय, जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी अभियानों को और अधिक प्रभावशीलता प्राप्त होगी।
उन्हें संगठन के संरक्षक के रूप में संगठनात्मक मार्गदर्शन, जनसंपर्क विस्तार, सामाजिक समन्वय तथा राष्ट्रहित एवं मानवहित से जुड़े कार्यक्रमों में आवश्यक सहयोग एवं सुझाव प्रदान करने का दायित्व सौंपा जाता है।
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद परिवार की ओर से कैप्टेन शान्तनु सिंह जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं सफल, गौरवशाली तथा यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
💐 अधिकार आपका, संघर्ष हमारा 💐
💐 सेवा • संगठन • न्याय • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

