राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
स्थानीय संवाददाता – शिवम् राज गोरखपुरी
संगठन के विधिक सशक्तिकरण, न्यायिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय स्तर पर विधिक सहायता प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से कर्मठ, जुझारू एवं विधि क्षेत्र के विशेषज्ञ एडवोकेट अभिजीत मिश्रा जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष — विधिक प्रकोष्ठ पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
एडवोकेट अभिजीत मिश्रा जी लंबे समय से सामाजिक, वैचारिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
विधि एवं कानून के क्षेत्र में उनकी गहरी समझ, संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि एडवोकेट अभिजीत मिश्रा जी अपने अनुभव, विधिक ज्ञान, सकारात्मक सोच एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के माध्यम से विधिक प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे।
उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विधिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, विधिक सहायता, जनजागरूकता अभियान एवं न्यायिक मार्गदर्शन से संबंधित गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार की ओर से एडवोकेट अभिजीत मिश्रा जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 न्याय • विधि • संगठन • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

