राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
स्थानीय संवाददाता – शिवम् राज गोरखपुरी
संगठन के विस्तार, सामाजिक समन्वय एवं वैचारिक मार्गदर्शन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से समाजसेवी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमार सक्सेना जी निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश को संगठन का सलाहकार मनोनीत किया जाता है।
कमल कुमार सक्सेना जी लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा अनेक संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रहते हुए समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वे एक सजग, व्यवहार कुशल एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।
सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक अनुभव एवं जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व के माध्यम से संगठन को नई दिशा, नई मजबूती एवं नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि कमल कुमार सक्सेना जी संगठन की विचारधारा एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था के विस्तार, जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन परिवार की ओर से कमल कुमार सक्सेना जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • मार्गदर्शन • समाजहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

