राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के आर्थिक, वाणिज्यिक एवं संस्थागत विस्तार को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से शिक्षा एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट करुणेंदु पांडे जी निवासी गोरखपुर को वाणिज्यिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया जाता है।
करुणेंदु पांडे जी शिक्षा एवं व्यवसायिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।
वे लंबे समय से चार्टर्ड अकाउंटेंसी एवं वित्तीय परामर्श से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत मंचों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
संगठनात्मक अनुभव, वित्तीय दक्षता, व्यवहार कुशलता एवं समाजहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उनकी पहचान समाज में एक सजग, कर्मठ एवं प्रगतिशील व्यक्तित्व के रूप में मानी जाती है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि करुणेंदु पांडे जी अपने अनुभव, वित्तीय ज्ञान, दूरदर्शिता एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से वाणिज्यिक प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई मजबूती एवं नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा संस्था की प्रगति एवं उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर वाणिज्यिक गतिविधियों, वित्तीय समन्वय, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक विस्तार से संबंधित कार्यों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की गरिमा एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
संगठन परिवार की ओर से करुणेंदु पांडे जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • प्रगति • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

