राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
स्थानीय संवाददाता – शिवम् राज गोरखपुरी
संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने, वैश्विक मंचों पर संगठन की प्रभावशाली उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं सामाजिक, सांस्कृतिक तथा वैचारिक गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रकार, अभिनेत्री एवं कोरियोग्राफर सोनम पॉल जी को अंतरराष्ट्रीय संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
सोनम पॉल जी अमेरिका, यूरोप एवं ऑस्ट्रेलिया सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली बहुआयामी प्रतिभा हैं।
वे पत्रकारिता जगत, अभिनय एवं कोरियोग्राफी के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं तथा हॉलीवुड जगत में भी एक प्रतिष्ठित एवं चर्चित व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती हैं।
हाल ही में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाज़ा गया है, जिससे भारतीय प्रतिभा एवं सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर गौरव प्राप्त हुआ है।
उनकी अंतरराष्ट्रीय अनुभव क्षमता, वैश्विक जनसंपर्क, नेतृत्व कौशल एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सोनम पॉल जी अपने अनुभव, प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से संगठन को वैश्विक स्तर पर नई दिशा, नई पहचान एवं नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संगठन का पक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंगी।
उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क, सांस्कृतिक संवाद एवं संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की गरिमा एवं राष्ट्रहित की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
संगठन परिवार की ओर से सोनम पॉल जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 राष्ट्रहित • वैश्विक पहचान • संगठन • संस्कृति 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

