राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के राजनीतिक विस्तार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी की अनुशंसा, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व राजेश सिंह बैस (नागपुर) को राजनीतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
राजेश सिंह बैस(नागपुर ) जी वर्तमान में नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वैचारिक भूमि से जुड़े हुए एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं तथा केंद्रीय मंत्री माननीय Nitin Gadkari जी के सहयोगी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वे लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों में सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं तथा विभिन्न स्तरों पर उनकी मजबूत राजनीतिक एवं संगठनात्मक पकड़ मानी जाती है।
उनकी नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव, जनसंपर्क कौशल एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि राजेश सिंह बैस (नागपुर ) जी अपने अनुभव, दूरदर्शिता एवं संगठनात्मक दक्षता के माध्यम से राजनीतिक प्रकोष्ठ को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें राजनीतिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क एवं राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की विचारधारा एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करेंगे।
संगठन परिवार की ओर से राजेश सिंह बैस(नागपुर ) जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 राष्ट्रहित • संगठन • विचार • नेतृत्व 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

