बलिया। राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी शिक्षक व पत्रकार अजय कुमार मिश्र को सौंपी गई।
स्थानीय संवाददाता – जितेन्द्र कुमार उपाध्याय
जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रकार अजय उपाध्याय ने कहा है कि अजय मिश्र के प्रान्तीय अध्यक्ष बनने से इस सामाजिक, वैचारिक एवं जन सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद ट्रस्ट को संगठन विस्तार के साथ ही एक उर्जावान,शिक्षित और मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाला व प्रदेश को इस कार्य में आगे लेकर चलने वाला पदाधिकारी मिल गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय द्वारा प्रान्त की जिम्मेदारी देते कहाहै कि अजय मिय के शिक्षा,वैदिक अध्ययन और लम्बे समय से पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के योगदान को देखते हुए यह विश्वास के साथ कि इस ट्रस्ट को प्रदेश में अन्य बहुत से पदाधिकारी मिलेंगे जो संगठन को अपनी उर्जा से और शक्तिशाली बनाएंगे।
जिम्मेदारी मिलने पर इसे स्वीकार करते हुए अजय मिश्र ने कहा है कि अपने पूरी क्षमता से इस संगठन को और उचाई देने में मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा,उन्होंने सभी के विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया है।