हेकामुद्दीन हत्याकांड में न्याय की
मांग, एआईएमआईएम ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
स्थानीय संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज, लक्ष्मीपुर देऊरवां निवासी हेकामुद्दीन की संदिग्ध मौत को लेकर इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि 10 मई की रात हेकामुद्दीन अपने घर से निकले थे, लेकिन 11 मई की सुबह उनका शव गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे मिला। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर lदिए हैं।
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों एवं स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इसी क्रम में आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय, महराजगंज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से हेकामुद्दीन हत्याकांड में तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आमजन का कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। इस मौके पर सफी मोहम्मद प्रभारी सदर विधानसभा, वसी अहमद अध्यक्ष सदर विधानसभा, मोहिउद्दीन सिद्दीकी यूथ जिलाध्यक्ष, सलीमुल्लाह खान, मौलाना अलीशेर जिला सचिव, सूरज गुप्ता कोषाध्यक्ष, रमजान अली, सैफ अली खान, मुबारक अली जिला सदस्य, सनौवर, जियाउल, हाफिज अली हसन खान जिला संगठन मंत्री। मोहित, संजय आदि लोग मौजूद रहे।

