नाबालिग से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पनियरा पुलिस ने दबोचा
स्थानीय संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज, 14 मई। जनपद महराजगंज के थाना पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 88/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल निषाद पुत्र ईश्वरचन्द्र निवासी तेन्दुआहिया टोला केवटलिया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 74, 115(2), 352 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
थाना पनियरा पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक उदयभान यादव, हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह शामिल रहे।

