छठ पर खरीदारी करने के लिए बाजार में उमड़ी भीड़,प्रशासन मुस्तैद
महराजगंज,शिकारपुर चौराहा बना लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार से ही शुरू हो गया। छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। व्रतियों को छठ घाट पर आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। प्रसाद व पूजा सामग्री खरीदने के लिए में ग्राहकों की अपने नजदीकी चौराहों पर भीड़ उमड़ पडी।
छठ व्रतियों ने नारियल, केला, सेब, अनार, कंद, सुथनी, घाघर, ईख, पानी सिघाड़ा, शरीफा, कंदा, संतरा, अनन्नास, नींबू, पत्तेदार हल्दी, पत्तेदार अदरक, कोहड़ा, मूली, पान, सुपारी, मेवा, धूप अगरबत्ती आदि की खरीदारी सामर्थ्य के अनुसार की।
सूर्योपासना, लोक आस्था व सर्वमनोकामना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अनुष्ठान में पूरा शहर छठ मैया व सृष्टि के प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य के आराधना में लीन हो चुका हैं। महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को लोहंडा (खरना) पूजा की तैयारी में व्रती सारा दिन जुटी रही। वहीं फल व पूजा समान की ब्रिकी को लेकर शहर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिकारपुर से होकर गुजरने वाली सड़क में सुबह से ही जाम लगा रहा। खरीदारों की भीड़ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से खरीदारी करने बाजार निकले। हालांकि भीड़ में पुलिस सुरक्षा को लेकर काफी चौकस रही।
फल की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ दिखी। एक फल विक्रेता ओम लाल गुप्ता ने बताया कि अनार 100 रुपए, सेब 100-150 रुपए, ईंख 150 रुपए दर्जन, केला 50-60 रुपए दर्जन, शरीफा 40 रुपए प्रति पीस बेचा जा रहा है।एक खरीदार मुराली मध्येसिया ने बताया कि समान्य दिनों की अपेक्षा छठ महापर्व को लेकर फल की मांग बढ़ी है। इसलिए इसकी कीमत में वृद्धि हो गयी है। 45वर्षीय योगेंद्र जयसवाल शिकारपुर निवासी ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि जब छठ हो रहा था तब हमलोग देख रहे थे। उन्हें घाट पर प्रसाद मिलता था। अब तो छठ पूजा करने की परंपरा घर-घर हो गई है।

