27 साल की राखी कश्यप, जो अक्सर पिस्टल खोंसकर चलती थी, और 42 साल का विक्रांत दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विक्रांत शादीशुदा था, पत्नी प्राची और एक बेटी है। 15 अप्रैल को विक्रांत अचानक गायब हो गया। पत्नी ने पुलिस में अर्जी दी और राखी का नाम भी सामने आया। 18 अप्रैल को पुलिस ने राखी से पूछताछ की, लेकिन वह गोलमोल जवाब देती रही “मुझे नहीं पता विक्रांत कहाँ है।”
इसी बीच 17 अप्रैल को गृह जिले से करीब 180 किमी दूर नहर में एक सड़ी-गली लाश मिली। पहचान नहीं हो सकी और अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस विक्रांत को तलाश ही रही थी कि करीब 12 दिन बाद एक और सूचना आई एक युवती की लाश मिली है। मौके पर पहुँची टीम ने देखा, गला चाकू से रेता गया था… और पहचान हुई वह राखी कश्यप थी।
दोनों घटनाएँ जुड़ते ही पुलिस चार गुना तेजी से एक्टिव हुई। मुखबिर लगाए गए, कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, हर कड़ी जोड़ी गई। 1 मई को जांच भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान तक पहुँची। पूछताछ में जो सामने आया, उसने पूरी कहानी पलट दी।
खुलासा हुआ कि 16 अप्रैल को राखी के घर पार्टी हुई थी। इसी पार्टी में राखी, विक्रांत, सुधारस और कपिल मौजूद थे। पार्टी के दौरान राखी और विक्रांत में झगड़ा हुआ और राखी ने पिस्टल से फायर कर दिया गोली विक्रांत की जांघ में लगी। वह घायल था, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय तीनों उसे सुनसान जगह ले गए, हाथ-पैर बाँधे और नहर में फेंक दिया।
इसके बाद जब पुलिस विक्रांत की तलाश में राखी तक पहुँची और उससे पूछताछ होने लगी, तो सुधारस और कपिल घबरा गए। डर था कि राखी सच उगल देगी। इसलिए उन्होंने राखी को फार्महाउस पर “पार्टी” के बहाने बुलाया… और वहीं उसकी हत्या कर दी गला काटकर शव ठिकाने लगा दिया।
इस तरह पहले विक्रांत की हत्या हुई, फिर उसी राज को छिपाने के लिए राखी को भी मार दिया गया। मामला बागपत से जुड़ा है, जबकि दोनों शव सहारनपुर में मिले। बताया जा रहा है कि राखी की पहले भी दो शादियाँ हो चुकी थीं।
##UPCrime #CrimeStory #BreakingNews #TrueCrime #viralnews

