खुदकुशी करने वाले #जज_अमन_शर्मा की पूरी कहानी
पिता चाहते थे दोस्त की बेटी से शादी हो, लेकिन लड़के को अपनी बैचमेट से प्यार था।
साल 2021 में अमन शर्मा का चयन जज के पद पर हुआ. पिता प्रेम प्रकाश चाहते थे कि अमन की शादी उनके दोस्त की बेटी से हो. लेकिन यह बात उन्होंने कभी अपने लड़के से नही बताया था, वे मन में संजोए हुए थे।
न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान अमन को अपनी बैचमेट से प्यार हो गया. जब उसने अपने पिता के सामने यह बात बताई, तो पिता ने बेटे की खुशी को अपनी इच्छा से ऊपर रखा. पूरे परिवार की सहमति से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह हुआ।
वक्त के साथ अमन की निजी जिंदगी में दरारें पड़ने लगीं. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे. परिवार का आरोप है कि इन विवादों में अमन की साली की भूमिका भी थी, जो जम्मू में आईएएस अधिकारी हैं।
अमन अपनी जिंदगी में चल रहे उथल-पुथल को कभी अपने मां-बाप से नही बताया, बाहर से हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अमन अंदर ही अंदर किस पीड़ा से गुजर रहे थे, इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं था।
घटना से दो दिन पहले अमन ने अपने पिता को फोन किया. उस कॉल ने पिता के पैरों तले जमीन खिसका दी. अमन ने कहा था कि ‘पापा, यह मेरा आखिरी कॉल है. अब मुझसे जीवन नहीं जिया जा रहा.’ बेटे की आवाज में दर्द था।
यह सुनते ही प्रेम प्रकाश शर्मा रातों-रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली पहुंचने पर पिता ने घर का तनावपूर्ण माहौल देखा. अमन के सामने अमन के पिता का अपमान किया गया. एक बेटे के लिए अपने पिता का अपमान देखना असहनीय था. इस बात ने अमन को भीतर तक तोड़ दिया।
दो मई की दोपहर दिल्ली में अपने आवास पर अमन ने स्टूल निकाला और कमरे में रखे शॉल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

