
भाटपार रानी -: छठ पूजा के मद्देनजर तहसील क्षेत्र में प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद दिख रहा है छठ पूजा के पहले दिन लोग छठ घाट की सफाई पर जहां लगे हैं वहीं प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता । खामपार थाना क्षेत्र के भवानी छापर, सिरसिया बाबू वाले सिरसिया पवार में सुबह से ही चौकी के स्टाफ लगातार गस्त करते व घाटों पर सुरक्षा को लेकर सक्रिय दिखे वहीं कई गांवों सिरसिया बाबू वाले सिरसिया पवार में ग्राम प्रधान के द्वारा साफ सफाई व रंगाई पुताई करवाया गया तो कई घाटों पर लोग खुद साफ सफाई व्यवस्था रंगाई पुताई करते दिखे। तीन दिन तक चलने वाला ये पर्व आज मंगलवार से शुरू होकर गुरुवार को सुबह सूर्योदय होने के बाद सूर्य पुजा पर समाप्त होगा जिसे लेकर बजारों में भी महीनों बाद रौनक दिखी ।

