📰 प्रेस नोट (Press Note)
प्रेस विज्ञप्ति
*मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को कटघरे मे खड़ा किया
*
आज संत कबीर नगर जिले में भारतीय अपना समाज पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेतृत्व में मोर्चे के सभी घटक दलों जैसे लौकिक समाज पार्टी, भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी, अभय समाज पार्टी, राष्ट्रीय संस्थागरिक पार्टी, सत्यक्रांति पार्टी, भारतीय नवनिर्माण पार्टी, सहित कई अन्य संगठनों द्वारा महंगाई, पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार, किसान उत्थान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज संत कबीर नगर जिले में एक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के परिणामस्वरूप पूर्वांचल क्षेत्र में जनता के बीच एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। आम जनमानस अब एक मजबूत और विश्वसनीय तीसरे राजनीतिक विकल्प की ओर देख रहा है, जिसके रूप में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा तेजी से उभर रहा है।
पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी और मोर्चा के अरविंद सिंह सैथवार, जर्नादन चौहान,मनोज सिंह सैथवार, सुनिल श्रीवास्तव, सहित सभी नेतृत्व कर्ताओं ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर सर्व श्री राजन सिंह सूर्यवंशी ,अरविंद सिंह सैथवार,जनार्दन चौहान, सुनील श्रीवास्तव ,मनोज सिंह सैथवार ,बी एन सिंह , बजरंगी पांडेय ,वीरेंद्र सिंह, चिंतामणि पाण्डेय ,अरुण श्रीवास्तव ,सुधांशु श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, विवेक चौधरी, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विजय जुआठा,मानवेंद्र सिंह, राम किशुन सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, ओमकार निषाद, पीयूष सिंह, लाल सिंह, दिनेश सिंह, महेश यादव ,मनोज यादव ,चंद्र प्रकाश चौरसिया, आदि हजारों लोग उपस्थित रहे ।

