हजारीबाग के चौपारण से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र की बुदौरा कॉलोनी से गया, बिहार जा रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों की हजारीबाग में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।
यह हृदयविदारक दुर्घटना (चौपारण, हजारीबाग) में कल शाम करीब छह बजे हुई, जहां वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद सब कुछ मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार और भयावह दृश्य ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
मृतकों की पहचान बीसीसीएल कर्मी शिव कुमार भुइयां (45), उनकी पत्नी रूबी देवी (38), बड़ी पुत्री सोनी कुमारी (12), छोटी पुत्री सुहानी (9), शिव कुमार के ससुर तथा साले के सात वर्षीय पुत्र प्रेम के रूप में की गई है। एक ही परिवार के छह लोगों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डाल दिया है।
हादसे के बाद में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। वहां से सामने आई तस्वीरें इतनी भयावह थीं कि उन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और हर आंख नम हो उठी।
यह हादसा न केवल एक परिवार को उजाड़ गया, बल्कि मानवता को भी झकझोर कर रख दिया। शोकाकुल परिजनों के दुःख को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।l
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि. 🙏

