अगले महीने ससुराल जाकर बियाह करना था दारोगा को तो काली स्कार्पियो के लिए ताबड़तोड़ घूस लेने में लगा था।
घूस की रकम हाथ आई पर जेल ले गई 🥺
दारोगा की होने वाली पत्नी के लिए दुख है मुझे। मगर उसे बताया गया होगा कि अरे दरोगा है मतलब हर महीने लाखों लाख रुपये घूस से कमाएगा। बेटा मौज करोगी मौज।
डबल डेकर वाला बैंड बाजा बजवाने से पहले यह दरोगा गिरफ्तार हो गया। सस्पेंड कर जेल भेज दिया गया।
सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह #मेरठ के पल्लवपुरम थाने में एक गांजा तस्कर से 10 हजार रुपया घूस लेते समय कल पकड़ा गया था। एंटी करप्शन टीम ने दबोचा था।
2023 में भर्ती हुए सिपाही और दरोगा फौरन रौबदाब बनाने लगते और पैसा मांगते है, भले कोई भी काम हो।
इतने बेशर्म और घूसखोर हो गए कि इन्हें लगता कि हम दरोगा बन गए तो लूटमार करनी है बस।
इसके चक्कर मे थानेदार भी लाइनहाजिर कर दिया गया है और सीओ के खिलाफ भी जांच एसएसपी ने बैठा दी।
काश ! सुधर जाते लालची सिपाही दारोगा।
#UPPolice के कर्मचारियों की छवि खराब हो रही।
नोट : खाकी वर्दी की बदनामी कम हो इसलिए जेल भेजने से पहले वर्दी उतार ली जाती है। यह AI इमेज है।

