यूपी का गालीबाज इंस्पेक्टर, 8 मिनट में 100 बार गाली दी, बोला राइफल से गोली मारूंगा,मुंह में मूत दूंगा……..
अवैध खनन की खबर चलाने से भड़का इंस्पेक्टर…..
यूपी के कौशांबी में इंस्पेटर वीर प्रताप सिंह को गाली गलौज और मारपीट करने में महारत हासिल है।साहब ने एक पत्रकार को 8 मिनट में 100 से ज्यादा बार गाली दी। कहां रायफल से गोली मार दूंगा। तुम्हारे मुंह पर मूत दूंगा। एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखकर अंदर कर दूंगा।
दरअसल चौकी में कवरेज के दौरान चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह से पत्रकार की बहस हुई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर के कहने के बाद पत्रकार को चौकी इंचार्ज उठाकर थाने ले गया था। फिर थाने में पत्रकार से मारपीट की गई। पत्रकारों ने एसपी से इसकी शिकायत की तब देर रात पत्रकार को थाने से छोड़ा गया।यह मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र की कनैली चौकी से जुड़ा है।स्थानीय पत्रकार आदित्य सिंह के मुताबिक,बुधवार शाम को खबर कवर करने के लिए करीब 5.30 बजे वह कनैली चौकी गए थे।वहां एक महिला पेड़ काटने की शिकायती करने के लिए आई थी।वहीं पर मौजूद पत्रकार आदित्य सिंह ने शिकायत पत्र की फोटो खींच ली।
बस फिर क्या फोटो खींचने पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह भड़क गए। जितेंद्र ने वीडियो बनाते हुए पत्रकार आदित्य को धमकाया कि चोरी का मुकदमा करा दूंगा। फिर काफी देर तक दोनों में बहस होती रही। इसके बाद आदित्य वहां से चले गए। मामले को आगे बढ़ाते हुए चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने पूरी बात इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह को बताई।
बुधवार रात में ही करीब 9.30 बजे वीर प्रताप ने सिपाही और चौकी इंचार्ज जितेंद्र को भेजकर पत्रकार आदित्य को चौराहे से उठवा लिया। फिर चौकी ले आए। यहां चौकी पर इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने मां-बहन की गालियां देते हुए आदित्य सिंह को खूब पीटा।इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने पत्रकार को गाली देते हुए कहा-
एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दूंगा।रायफल देखने के लिए नहीं है, गोली मार दूंगा। कितने बड़े पत्रकार हो गए हो…तुम हो क्या… औकात भूल गया तू… दिमाग खराब हो गया है इन टुटपुजियों की। हम यहां पट्टा करके नहीं आए हैं लेकिन इन सबकी… चले जाएंगे। तुम्हारी जात क्या है। पटक कर जूते-जूते मारो। रायफल रखा करो गा** में गोली मार दिया करो। कई पत्रकारों को ठीक किया है।

