अम्बेडकर नगर – जहाँगीरगंज लूटकांड: एसपी प्राची सिंह का एक्शन मोड,17 लाख की लूट के बाद नई एसपी ने संभाली कमान, कई टीमें गठित कर गिरफ्तारी के दिए निर्देश..
स्थानीय संवाददाता…….
अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर है, जहां 17 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार्ज संभालते ही एक्शन मोड अपनाया और सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दो व्यापारियों से करीब 17 लाख रुपये लूट लिए गए। पीड़ितों की पहचान जहांगीरगंज क्षेत्र के मोहम्मद रईस और हंसवर थाना क्षेत्र के मोहम्मद जलाल के रूप में हुई है।
रविवार को एसपी प्राची सिंह ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल के आसपास के रास्तों, संभावित एंगल और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह और थाना प्रभारी संतोष सिंह भी मौजूद रहे।
एसपी ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और दबिश लगातार जारी है।
पुलिस चौकी के बेहद करीब हुई इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, नई एसपी के सख्त रुख और त्वरित कार्रवाई से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

