थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 08.04.2026*
*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से चोरी का 01 अदद ट्रक व 15 गत्ता पारले जी का चिप्स बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 144/26 धारा- 306 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त विजय प्रताप यादव पुत्र संजय यादव निवासी पचरुखिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को चोरी की 01 अदद ट्रक व 15 गत्ता पारले जी का चिप्स के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.04.2026 को वादी के ट्रक ड्राइवर द्वारा वादी का ट्रक चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
विजय प्रताप यादव पुत्र संजय यादव निवासी पचरुखिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 144/26 धारा- 306,317(2) भा0न्या0सं0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
01अदद ट्रक व 15 गत्ता पारले जी का चिप्स
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0अनूप कुमार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अशफाक अहमद, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 मंजीत खरवार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 शुभम शर्मा, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर

