*पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया व अन्य अधिकारियों के साथ किया गया पैदल गश्त एवं दिए-गये आवश्यक दिशा-निर्देश =================
आज दिनांक 07.04.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर श्री एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक दवरिया श्री संजीव सुमन एवं अन्य अधिकारियों के साथ पैदल गश्त किया गया साथ ही जनसंवाद भी किया गया ।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव , क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा सहित कोतवाली पुलिस एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।
पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा भटवलिया, बस अड्डा, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक सहित आदि महत्तपूर्ण स्थलों भ्रमण किया गया ।
महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने पर बल दिया साथ ही, क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया ।
इस दौरान महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों व आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि जन सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
तथा इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने, एंटी-रोमियो टीमों को सक्रिय बनाए रखने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए ।
इसके अतिरिक्त………
संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया ।
महोदय द्वारा आमजन से अपील किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन जनसहयोग के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

