सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे।
वह दो दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
घंटाघर में नगर निगम की ओर से बनाए गए शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही विरासत गलियारा में विस्थापित हुए व्यापारियों के लिए प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास भी करेंगे।
सीएम कल दोपहर बाद लगभग 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सिंघड़िया जाएंगे।
वहां मैत्री लान में भाजपा मालवीय नगर मंडल की ओर आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
भाजपा महानगर की ओर से मंडल स्तर पर चार तरह के संवाद आयोजित किए जाएंगे।
इनमें पहला कार्यक्रम युवा संवाद के रूप में होगा।
इसके बाद अलग-अलग दौरों पर अलग-अलग मंडल में आयोजित महिला संवाद, प्रबुद्ध संवाद एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद सीएम घंटाघर स्थित शहीद बंधु सिंह स्मारक मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे।
इसी के साथ विरासत गलियारा के विस्थापित व्यापारियों के लिए प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास भी किया जाएगा।
इसके बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर चले जाएंगे।
वहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सोमवार की सुबह सीएम जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
इस दो दिवसीय दौरे पर सीएम भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

