थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर दिनांक 03.04.2026*
*गैंग बनाकर अनैतिक व्यापर का अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर/अभियुक्त की सम्पति ( होटल फ्लाई इन 2 अनुमानित कीमत लगभग 06 करोड़ रुपये ) जब्त किया गया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अधी0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट व थानाध्यक्ष रामगढताल के द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश वाद संख्या 181714/2024 के क्रम में थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 528/2025 धारा 2(ख)(i)(v)(xi)(xix)/3(1)उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 से सम्बंधित अभियुक्त अनुराग सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी गीता वाटिका थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध से अर्जित सम्पति (होटल) को थाना रामगढ़ताल पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जब्त की गयी संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 06 करोड़ रुपये है ।
*अभियुक्त का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
अनुराग सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी गीता वाटिका थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास-*
i. मु0अ0सं0 333/2021 धारा 379 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 422/2024 धारा 304,317(2) बीएनएस थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0 505/2024 धारा 303(4),317(2) बीएनएस थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
iv. मु0अ0सं0 289/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
v. मु0अ0सं0 94/2021 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
vi. मु0अ0सं0 413/2021 धारा 323,504,506 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
vii. मु0अ0सं0 582/2025 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
viii. मु0अ0सं0 149/2026 धारा 137(2), 87, 352, 351(3) बीएनएस थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ix. मु0अ0सं0 528/2025 धारा 2(ख)(i)(v)(xi)(xix)/3(1)उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
*जब्त/कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
होटल फ्लाई इन 2 गीता वाटिका थाना क्षेत्र शाहपुर अनुमानित कीमत लगभग 06 करोड़ रुपये
*कार्यवाही में शामिल टीम-*
1. अरूण कुमार एस ( आई0पी0एस0) स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 राम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. हे0कां0 अनिल कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

