इनसे मिलिए…
इलाहाबाद के पास कौशांबी की अंकिता मिश्रा हैं।
2016 में शादी हुई।
2 महीना पहले मर्डर हुआ।
पति को जेल हो गई।
अब यह अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिली हैं।
गुड़गांव में रह रही थीं।
अब ट्विस्ट जानिए…
हकीकत में इनका मर्डर नहीं हुआ था।
यह अपने प्रेमी संकल्प मिश्रा के साथ घर से भाग गई थीं।
वह इनका मौसेरा भाई भी है।
हरियाणा के गुड़गांव में रह रही थीं।
इनके पति को जेल भेजने के बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
लोकेशन मिलने पर पुलिस चार दिनों से गुड़गांव में इनकी तलाश में जुटी थी।
सोमवार की सुबह यानी 23 मार्च की सुबह पुलिस इनके अड्डे पर पहुंच गई।
वहां यह छत पर आराम से बैठी मिलीं।
यह तस्वीर उसी दौरान की है।
पुलिस ने पूछा तो बिना किसी हिचक के कहा कि अपनी मर्जी से आई हूं।
मर्जी से रह रही हूं।
अब पुलिस इन्हें और इनके मौसेरे भाई को लेकर वापस आई है। झूठी शिकायत के आरोप में इनके पिता शारदा प्रसाद मिश्रा और भाई गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने जेल में बंद पति राजू तिवारी को रिहा करने का आदेश दिया है।
इनके ससुर योगेंद्र तिवारी ने बताया शादी के बाद से ही बहू के तेवर सही नहीं थे।
मायके में ज्यादा रहती थी।
2024 में भी अपने मौसेरे भाई के साथ भाग गई थी।
दिल्ली में रह रही थी।
फिर दोनों पक्ष की पंचायत हुई तब यह ससुराल में रहने लगीं।
वादा किया कि अब संकल्प के साथ नहीं भागेगी।
अब फिर से भागी और पति को जेल जाना पड़ा।
इन्होंने पुलिस को पूरी कारिस्तानी बताई।
तब यह मामला सामने आया है।

