*एक सांसद अमरा राम जी चौधरी*
आपने नेताओं के करोड़पति अरबपति बनने के किस्से तो खूब सुने होंगे। परंतु राजस्थान में एक ऐसे भी नेता है, जो पिछले 40 साल से प्रत्यक्ष राजनीति में है, लेकिन आज भी उनका नाम देश के सबसे गरीब नेताओं में लिया जाता है।
यह कोई आम या साधारण नेता नहीं बल्कि चार बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में सीकर लोकसभा क्षेत्र से सांसद कॉमरेड अमराराम जी चौधरी है। हाल ही में उनको जयपुर सिंधी कैंप रोडवेज बस स्टैंड पर देखा गया था जहां वे सीकर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
उनके जीवन में ऐसे किस्से कदम-कदम पर सुनने को मिलते हैं। खुद अमराराम जी सुनाते हैं कि एक बार जब मैं विधायक था और जयपुर से सीकर जा रहा था। उस समय बस कंडक्टर ने मेरे को पहचाना नहीं, उन्होंने सोचा कि विधायक तो कभी सरकारी रोडवेज बस में सफर करते ही नहीं है। ऐसे में यह कोई फर्जी विधायक बना होगा।
बस कंडक्टर ने इसकी शिकायत के लिए रास्ते में पड़ने वाले रींगस पुलिस थाने में सुचना कर दी और बस के वहां पहुंचने पर जब थानेदार जी बस में आये तो उन्होंने मुझे पहचान लिया और कहा यह तो विधायक अमराराम जी चौधरी है। इसके बाद बस कंडक्टर ने मुझसे माफी मांगी।
ऐसा ही एक किस्सा उनके सांसद बनने के बाद दिल्ली का सुनने ने को मिला। जब सांसद अमराराम दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे और अपने सांसद आवास जाने के लिए ऑटो तय कर रहे थे, उसी समय उन्हें कोई वहां परिचित मिल गये और उन्होंने ऑटो के बजाए अपनी गाड़ी में सफर करने का अनुरोध किया। सांसद चौधरी ने उनका निवेदन स्वीकार कर लिया और उनकी गाड़ी से अपने सांसद आवास पहुंचे थे।
ऐसे सज्जन भी आज की राजनीति में राजनेता हैं लेकिन प्रचलित ओर पापुलर नहीं है क्या अन्य नैता भी इनसे प्रेरणा लेकर प्रभावित होंगे तो दैश सोने की चिड़िया पुनः बनते देर नहीं करेगा 🌹 🙏
*पंडित ओम प्रकाश ओझा रतलामी*

