*सहजनवा पुलिस की तत्परता, 1 घंटे में गुमशुदा बच्ची बरामद*
*सीसीटीवी व त्वरित कार्रवाई से 3 वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों को सौंपा*
गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से एक गुमशुदा 3 वर्षीय बच्ची को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपनी 3 वर्षीय बच्ची के साथ बाजार गई थी, जहां भीड़ के दौरान बच्ची उनसे बिछड़कर लापता हो गई।
घबराई मां ने तत्काल थाना सहजनवा में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की मदद से महज एक घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

