*LPG खत्म हो गई?*
*एजेंसी जाने की जरूरत नहीं…..*
*बस इस नंबर पर फोन मिलाएं*……
*घर आ जाएगा गैस सिलेंडर!*
***************************
अचानक रसोई गैस खत्म हो जाए तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं. भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस ने बुकिंग बेहद आसान कर दी है. अब एजेंसी के चक्कर भूल जाइए. घर बैठे सिर्फ एक मिस्ड कॉल, SMS या WhatsApp के जरिए मिनटों में अपना सिलेंडर बुक करें.
***************************
बीते कुछ दिनों में देश के कुछ हिस्सों में संभावित रसोई गैस की किल्लत की चर्चाएं लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं. हालांकि, इस स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तकनीक के इस दौर में गैस बुकिंग की प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर काटने या लंबी कतारों में लगने की कोई जरूरत नहीं है. भारत गैस, इंडेन और एचपी जैसी प्रमुख कंपनियों ने ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कॉल, एसएमएस, मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप जैसी कई स्मार्ट सेवाएं शुरू कर दी हैं. इन आसान तरीकों से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपनी रसोई गैस कैसे बुक कर सकते हैं.
*भारत गैस*……
भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर मंगाना अब बेहद आसान हो गया है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 24 घंटे काम करने वाला एक विशेष टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 है. उपभोक्ता दिन या रात किसी भी समय इस नंबर पर कॉल करके अपना गैस सिलेंडर बुक करवा सकते हैं. इसके साथ ही, इसी नंबर का इस्तेमाल किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने या शिकायत दर्ज कराने के लिए भी किया जा सकता है. क्लियरटैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए कंपनी ने एसएमएस और आईवीआरएस (IVRS) की सुविधा भी दी है. उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर LPG टाइप करके मैसेज भेज सकते हैं. अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो 1800-22-4344 नंबर को अपने फोन में सेव करें और बस “Hi” लिखकर भेज दें. आपकी बुकिंग की पुष्टि कुछ ही पलों में हो जाएगी.
*इंडेन गैस*……
अगर आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं, तो आपके लिए भी कंपनी ने कई सुविधाजनक विकल्प मुहैया कराए हैं. इंडेन ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 जारी किया है. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इस पर कॉल करके पूरे दिन में किसी भी वक्त गैस की बुकिंग की जा सकती है. बजाज फिनसर्व के अनुसार, इंडेन ने व्हाट्सएप के जरिए भी एक बेहतरीन सुविधा दी है. ग्राहक 92296 92296 पर मैसेज करके अपनी गैस रिफिल की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी ने ग्राहकों के फीडबैक और समस्याओं को भी प्राथमिकता दी है. यदि आपको सेवाओं से जुड़ी कोई परेशानी है या कोई जरूरी सुझाव देना है, तो आप सीधे [email protected] पर ईमेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं.
*एचपी गैस*……

