*महराजगंज में पॉक्सो का आरोपी पुलिस हिरासत से फरारः श्यामदेउरवा से पेशी पर आया था, चकमा देकर भागा*
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
उसे न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा जाना था।
लेकिन उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।
इस घटना से पुलिस महकमे
में हड़कंप मच गया है।
घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने तत्काल कई टीमों को सक्रिय कर दिया है।
स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है।
फरार आरोपी की तलाश में जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नेपाल सीमा की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
पॉक्सो जैसे संवेदनशील कानून के तहत दर्ज मामले में आरोपी का पुलिस हिरासत से फरार होना कानून-व्यवस्था की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।
यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सिद्ध होती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी कहीं दिखाई दे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत डायल 112 पर या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

