सहजनवा में संदिग्ध मौत से सनसनी: कमरे में मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
कलह के बीच खत्म हुई ज़िंदगी या रची गई साजिश? सहजनवा की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री
सहजनवा थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 26 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मृतका की पहचान मंशा देवी (26 वर्ष) पत्नी सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व बस्ती जनपद के नगर बाजार थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव से रानूखोर निवासी सुनील के साथ हुई थी। मंशा देवी का एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी है, जो अब मां की ममता से वंचित हो गया।
मायके पक्ष का गंभीर आरोप
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि विवाह के बाद से ही मंशा को प्रताड़ित किया जाता था और आए दिन मारपीट व विवाद होता रहता था। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति सुनील सहित सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी गीडा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
कलह या साजिश?
स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे और घर में अक्सर विवाद होता था। ऐसे में बंद कमरे में मिली लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या यह आत्महत्या है या हत्या?
क्या घरेलू कलह बनी मौत की वजह?
या इसके पीछे कोई और राज छिपा है?
मासूम की ज़िंदगी पर टूटा कहर

