सिद्धार्थनगर जिले त्रिलोकपुर थाना पर एक युवक के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई।
जिसमें परिजनों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक के अपहरण का दावा करते हुए ₹6,00,000 (छह लाख रुपये) की फिरौती की मांग की गई तथा धनराशि न देने पर युवक की हत्या करने की धमकी दी गई जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 11/2026 धारा 140(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा तत्काल थाना त्रिलोकपुर व सर्विलांस की विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में चन्द्रकान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग एवं अन्य तथ्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर
उप निरीक्षक हरेन्द्र चौहान, प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक गणेश कुमार,मुख्य आरक्षी जनार्दन सर्विलांस सेल,आरक्षी जुनेद अहमद, सत्यवीर यादव, अमरजीत यादव, धर्मेन्द्र गोंड की टीम ने अमन मिश्रा पुत्र विद्या प्रसाद निवासी ग्राम कठौतियाराम को सकुशल बरामद कर लिया गया । पुलिस पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उक्त युवक द्वारा स्वयं ही अपने अपहरण की सूचना दी गई थी तथा पैसों की व्यवस्था के उद्देश्य से अपने ही परिजनों से फिरौती की मांग की गई थी ।
#Siddharthanagar #amulyaratnanews #UPPolice シ゚ #Crime

