ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
गोरखपुर,खोराबार क्षेत्र के अंतर्गत दरगहिया रेलवे लाइन पार करते समय गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही स्थित तकिया गांव निवासी 55 वर्षीय प्रबुद्ध निषाद नौ सेना से रिटायर होने के बाद रेलवे में सेवा दे रहे थे। वह रेलवे लोको शेड में तैनात थे। गुरुवार की दोपहर में वह नंदानगर आए थे। दरगहिया रेलवे लाइन पार करते समय छावनी स्टेशन की तरफ से जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस परिजनों की मदद से उनको एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के पत्नी,एक बेटों और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।

