सहजनवा में सड़क हादसा, एक मौत, तीन घायल
गोरखपुर,गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिया के पास खड़ी ट्रक में अनियंत्रित कैश वाहन घुस जाने से उसमे सवार टीएमसी की मौके पर मौत हो गयी। तथा तीन कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी से प्रदीप मणि त्रिपाठी 44 वर्ष निवासी हरिहरपुर, लोनरा थाना सिकरीगंज जो एच डी एफसी बैंक में टीएमसी के पद पर तैनात थे। बुधवार को रात में लखनऊ से वाहन में कैश भर कर गोरखपुर के लिए चले थे। इसमें प्रदीप मणि त्रिपाठी कैश वाहन के आगे बैठे हुए थे। भोर में चार बजे के करीब कैश वाहन गीडा थाना क्षेत्र के कोलिया के पास पहुचा था। खड़ी ट्रक में कैश वाहन चालक की लापरवाही से घुस गयी।
इसमे प्रदीप मणि त्रिपाठी की मौके पर मौत हो गयी। जब कैश वाहन में सवार तीन कर्मचारी रामसुमेर 42, वर्ष बालकरन 45 वर्ष, राजन कन्नौजिया, 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा गम्भीर से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहाँ तीनो घायलों की स्थित गम्भीर बनी हुई है।
पुलिस ने मृतक के बेटे प्रवीण मणि त्रिपाठी की तहरीर पर कैश वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय कुमार सरोज का कहना था कि मृतक के बेटे की तहरीर पर कैश वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

