*थाना भलुअनी, बरहज, सलेमपुर व खुखुन्दू पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छिनैती व टप्पेबाजी करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.01.2026 की शाम में थाना भलुअनी पुलिस द्वारा कस्बा भलुअनी चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-07/2026 धारा 303(2), 318(4) बीएनएस0 व बढ़ोतरी 317(2) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त नाम पता क्रमशः1. मनीष डोम पुत्र मनोज उर्फ नाटे 2.कृष्णा डोम पुत्र जितेन्द्र डोम निवासीगण काशीराम आवास पूर्वा चौराहा थाना कोतवाली जनपद देवरिया को भलुअनी से करौंदी जाने वाले मार्ग पर स्थित मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से छिनैती/टप्पेबाजी के कुल 10,050/- रुपये तथा उनके घर से कुल 13,500/- रुपये बरामद हुये। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशानदेही पर थाना भलुअनी, बरहज, सलेमपुर व खुखुन्दू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. रोहित उर्फ टिमल पुत्र गुड्डू कुमार डोम व जितेन्द्र पुत्र स्व0 महेन्द्र डोम निवासीगण काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद देवरिया को कांशीराम आवास के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 8,000/- रुपये बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण मनीष डोम व कृष्णा डोम अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद के थाना क्षेत्र भलुअनी, बरहज, खुखुन्दू व सलेमपुर के कस्बो में नोट की गड्डी का बंडल एक कपडे में बांधकर महिला/पुरुष के सामने गिरा देते हैं तथा उन्हीं लोगो के सामने उठा भी लेते हैं तथा उनको हिस्सा बांटने का लालच देकर अपनी बातों में उलझाकर अपना पहना हुआ डुप्लीकेट चैन, अंगूठी महिला/ पुरुष के सामने उतारते हैं और कहते हैं कि जमाना बहुत खराब है, चोर उचक्के छीन लेगें सामने वाले महिला/पुरुष से उनके पहने हुए जेवर उतरवाकर एक कागज मे रखवाते है, उसी दौरान सभी अभियुक्तगण इकठ्ठा हो जाते है, तथा आपस में शोर गुल करके सबको उलझाकर महिला/पुरुष के जेवरो को बदलकर मौके से फरार हो जाते है ।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पिछले वर्ष के माह अक्टूबर में बरहज बस स्टैण्ड के पास से महिला का बैग छीनकर भाग गये थे तथा माह नवम्बर में योजना बनाकर खुखुन्दू कस्बा के सेन्ट्रल बैकं के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति पैसा निकालकर बाहर आया था उसको भी बहला-फुसलाकर झांसे व धोखे में लेकर नोट की गड्डी गिराकर करीब 25,000/- रुपया लेकर भाग गये थे ऐसे ही अलग-अलग तारीखों में थाना सलेमपुर बाजार में पंजाब बैंक एटीएम के पास व हरैया तिराहे के पास से दो अलग-अलग महिलाओं के साथ अगस्त माह में एक महिला का सोने का चैन व 1,400/- रुपया मिलकर छीन लिये थे तथा हरैया तिराहे के पास महिला से सोने का चैन व 2,000/- रुपया चुरा लिये थे। तथा दिनांक 12.01.2026 को अभियुक्तगण भलुअनी बाजार में एक महिला के सामने रुमाल में बंधे कागज का बन्डल गिरा दिये थे तथा उस महिला को हिस्सा देने का लालच देकर बातों में उलझाकर उसके कान का जेवर व मंगलसूत्र निकलवाकर तथा उसका 2,500/- रुपया लेकर आपस में शोरगुल कर फरार हो गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0- 007/2026 धारा 303(2), 318(4) बीएनएस0, थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 014/2026 धारा 318(4),303(2) बीएनएस, थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 269/2025 धारा 304 बीएनएस व मु0अ0स0 303/2025 धारा 303(3) बीएनएस तथा थाना बरहज पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है

