थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 23.01.2026*
*कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से नौकरी प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के सम्बन्धित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर मय के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक रंजन द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 280/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता रचना विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्ता द्वारा अवैध व कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखे से नौकरी प्राप्त करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
रचना विश्वकर्मा पुत्री स्व0 झारखंडेय विश्वकर्मा मूल निवासी ग्राम कसीली उत्तर टोला थाना मईल जनपद देवरिया व रामप्रीत चौराहा बशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर हाल मुकाम किराए का मकान म0न0 628/178 गाजीपुर सेक्टर 5 सी ब्लॉक इंदिरा नगर निकट दुर्गा मंदिर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ कमिश्नरेट
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 280/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),351(2) बी0एन0एस थाना शाहपुर गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2. उ0नि0 विवेक रंजन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3. का0 वैभव श्रीवास्तव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
4. म0का0 वर्षा प्रजापति थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

