#देवरिया में एक होमगार्ड ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी होमगार्ड शंभू पासवान, जो यूपी 112 में चालक के पद पर तैनात था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 29 दिसंबर की है। महुआडीह थाना क्षेत्र के मोहन पट्टी निवासी शंभू पासवान करीब 10 साल पहले होमगार्ड में भर्ती हुआ था। उस दिन एक किशोरी अवरही मोड़ पर एक गांव जाने के लिए खड़ी थी। आरोपी होमगार्ड अपनी कार में आया और खुद को होमगार्ड बताकर किशोरी को लिफ्ट देने का बहाना बनाया। किशोरी उसके झांसे में आकर कार में बैठ गई।
इसके बाद आरोपी उसे तरकुलवा स्थित एक कमरे में ले गया। वहां उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे देवरिया रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों ने किशोरी के अपहरण की तहरीर महुआडीह थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 31 दिसंबर को किशोरी वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मिली।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसका बयान दर्ज किया, जिसमें आरोपी शंभू पासवान का नाम सामने आया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और सोमवार को उसे रामपुर दुल्ह पुलिया के पास
स्थानीय संवाददाता…..

