खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शिनी का प्राक्कलन समिति सभापति ज्ञानेंद्र सिंह के फीता काटकर किया उद्धघाटन
आज प्राक्कलन समिति सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जी ने आज परतावल चौराहे, कप्तानगंज रोड पर बस स्टैंड के सामने खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा लगाए गए “खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी” का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
विधायक ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया व खुद इस प्रदर्शनी में खरीदारी किया और आम जनता से अपील किया की अधिक से अधिक खादी का इस्तेमाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि आप सभी से अपील है कि आप सब एक बार अवश्य यहां पहुंचकर इस प्रदर्शनी में खादी व स्वदेशी वस्तुओं को देखें, मनोरंजन करने व त्यौहार की खरीदारी करें।
खादी आत्मनिर्भर भारत का एक महत्वपूर्ण अंग है। खादी वस्त्र धारण करने से किसी प्रकार चर्म रोग नहीं होता है। उन्होने सभी से कहा कि अपने पास खादी का कम से कम एक रूमाल ही रखें ताकि जिससे खादी को बढावा मिल सके। यह खादी नहीं बल्कि एक विचार है। इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए अब गांव-गांव में ही छोटे-छोटे उद्योग लगाने का सरकार खुद प्रयास कर रही है, जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो।
इस अवसर पर श्री राजू पटेल जी, श्री मान सिंह जी, अरमान खान जी, श्री अखिलेश पटेल जी, सचिन, दशरथ, प्रतिनिधि नंदू दुबे जी, मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम जनता रही।

