[22/10, 14:24] JP JAISWAL: “लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज -भगवानपुर बरगदवा ससुराल में आए एक ब्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला -सनसनी”
“पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर बरगदवा में खेत के पास सागौन के पेड़ के नीचे एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। सुबह लगभग 10 बजे बहन अंगिता की सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे लेकर पीएम हेतु भेजकर कार्रवाई में जुट गयी। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बरगदवा में ससुराल आये युवक लालजीत (40) वर्ष पुत्र धनराज निवासी ग्राम मैनहवां, बनकसियां थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज जो गुरूवार को अपने ससुराल आया था। शुक्रवार को लगभग 10 बजे मृतक का शव ससुर गब्बू चौहान के खेत में सागौन के पेड़ नीचे मिला।”