*अमूल्यरत्न न्यूज़ थाना पुरंदरपुर संवादाता रोहित जायसवाल की रिपोर्ट,*
“महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना के गांव गजपति में हो रहे भगवती जागरण से गायब बाइक गजपति गांव में सुबह मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर गांव के एक युवक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पुछताछ करना शुरू कर दिया है ।
शारदीय नवरात्रि पर्व पर गांव गजपति में गांव के श्रद्धालुओं के द्वारा शुक्रवार की रात्रि में सर्वानंद मठ एवं मां दुर्गा मंदिर के परिसर में भगवती जागरण का आयोजन गांव के रामबचन जायसवाल के द्वारा आयोजन किया गया था । भगवती जागरण में गांव देवपुर निवासी उमेश पुत्र प्रह्लाद बाइक लेकर भगवती जागरण में शामिल हुआ था ।बाइक खड़ा कर जगराता देख रहा था । सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भजन में सरोबर होकर झूम रहे थे ।उसी बिच मां भगवती के चोर भक्त उमेश के बाइक को जागरण से चोरी कर रफू चक्कर हो गए। जागरण खत्म होने के बाद जब उमेश बाइक लेने गया तो गायब था । खोजबीन शुरू किया लेकिन मिला नहीं वह घर चला गया ।
बुधवार को सुबह में बाइक गजपति गांव के सटे दक्षिण तरफ खाली आवादी के समीप गांव के लोगों ने देखा खड़ा है ।जिसका सूचना गांव के लोगों ने बाइक मालिक समेत पुरंदरपुर पुलिस को दिया । सूचना मिलने पर पुलिस गांव के एक को कब्जे में लेकर पुछताछ शुरू कर दिया है।”

