यूपी के रामपुर में गरीब किसान से 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला लेखपाल रिचा सक्सैना, लेखपाल को घर से घसीटकर ले गई एंटी करप्शन टीम, भेजा जेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के बैजनी गांव निवासी इनायत अली ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन को कॉल करके बताया कि मैंने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था जिसके बाद लेखपाल रिचा सक्सैना को मौके पर पैमाइश के लिए भेजा गया जहां लेखपाल ने मुझसे 5000 रूपये की डिमांड की, जब मैंने पैसा देने से मना किया तो मैडम ने पैमाइश नहीं की और चली गई एवं मुझसे बोल कर गई कि जब पैसा हो जाए तो मेरे आवास पर आकर दे जाना, मैं पैमाइश कर दूंगी
पीड़ित इनायत अली की शिकायत पर तत्काल ही एंटी करप्शन टीम ने मोहतरमा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और केमिकल लगे नोट पीड़ित को देकर मैडम के आवास पर पहुंचाया

