लखनऊ में रह रहे देवरिया के इंजीनियर की लिवइन महिला पार्टनर ने की ह**त्या,घण्टो शव के पास बैठी रही
लखनऊ में 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड ने इंजीनियर प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी।
दोनों लिव-इन में रहते थे।
महिला के साथ उसकी 18 और 14 साल की 2 बेटियां भी रहती थीं।
मर्डर करने के बाद करीब 10 घंटे तक महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ दूसरे कमरे में बैठी रही।
उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर कहा-मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है।
लाश घर पर पड़ी है।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
रविवार रात करीब 11 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।
पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी, सालारगंज गांव का है।
◼️ मूलरूप से देवरिया का रहने वाला सूर्य प्रताप सिंह (33) एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था।
पहले वह जानकीपुरम में अपने परिवार के साथ रहता था।
2012 में सूर्य ने अपने घर के पास रहने वाली रत्ना (46) की दो बेटियों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया।
रत्ना के पति राजेंद्र कुमार की साल-2014 में पीलिया से मौत हो गई।
राजेंद्र जनगणना विभाग में संविदा पर काम करता था।
रत्ना हाउसवाइफ है।
ट्यूशन पढ़ाने के दौरान सूर्य और रत्ना के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।
धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर हो गया।

