*बिहार भाग रहे लूटकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
——————————-
*भटहट क्षेत्र के अमवां गांव के पास 6 अक्टूबर को हुई थी लूट*
—————————–
*बैक से 48 हजार रुपये निकाल कर जा रहे व्यक्ति से हुई थी लूट*
*गोरखपुर*/भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भटहट से रुपये निकाल कर जा रहे व्यक्ति से 6 अक्टूबर को बाइक सवार तीन बदमाश 48 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को बिहार भागने की फिराक में एक बदमाश को तुलसीदेई मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और 10,400 नकदी बरामद किया गया है। पुलिस उसको कोर्ट में पेश की, जहां से उसे जेल भेज दिया। उसके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
पिपराइच थाना इंस्पेक्टर मानवेंद्र पाठक ने बताया कि पकड़े गये लूट के आरोपी की पहचान भटहट क्षेत्र के अमवां निवासी सम्बोध यादव के रूप में हुई है। उसकी पहचान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व बाइक से हुई। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए बदमाश के बिहार भागने की मिली सूचना पर तुलसीदेई मोड़ पर काम्बिंग कर पुलिस ने बाइक और लूट में प्रयुक्त रुपये के साथ धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपने अन्य दो साथियों इन्द्रजीत निषाद उर्फ फिरोज निवासी केवटनवा थाना गुलरिहा तथा अनिल निषाद निवासी परसौनी रामनगर थाना गुलरिहा को घटना में शामिल होना बताया। पकड़े गये अभियुक्त सम्बोध के पास से पुलिस ने तलाशी में 10,400 रुपये तथा लूट कांड में प्रयुक्त नीले रंग की बाइक बरामद किया है। फरार इन्द्रजीत निषाद एक पेशेवर लूटेरा है। उसके खिलाफ पिपराइच व गुलरिहा थाने में 8 अपराधिक केस दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र वे सलाखों के पीछे होगें।