*विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने दुर्गा पण्ड़ालों में दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत*
पुरंदरपुर महाराजगंज
नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर विकास खंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर विभिन्न ग्रामों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं व पंडाल में जाकर आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से मिलकर हर सहयोग देने की बात कही। वहीं सुरक्षा में लगे प्रशासन से दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी निर्देश दिया।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के समरधीरा, गजपति,गौहरपुर, खालिकगढ़,सोनराडिह, मठियाईदू, मानिकतालाव, मल्हनी फुलवरीया, लक्ष्मीपुर दुर्गा मंदिर, लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन,लक्ष्मीपुर मार्केट,लक्ष्मीपुर कैथवलिया,बकईनियहा हरैया, भरवलिया,मेहंदियिया, बडहरा, मुडली आदि मे जगह-जगह शारदीय नवरात्र के पर सजे माता जगत जननी दुर्गा माता के पंडाल पर पहुंच कर मां अम्बे का दर्शन कर पूजा अर्चना की। विधायक ने कहा कि मां अम्बे की कृपा बनी रहे क्षेत्र में खुशहाली, तरक्की व लोगों में अमन चैन बना रहे। यही हमारी कामना है। इस दौरान डा.ओमप्रकाश चौधरी झिनकू चौबे,गणेश गुप्ता, अब्दुल्लाह मंजरी, मोहम्मद उमर उर्फ सुबराती, नुरूलहुदा,नशरूदिन बाबा, प्रधान पुजारी शुक्ला व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*