*पुरन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सास बहू सम्मेलन का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरवरी बेगम व विधायक प्रतिनिधि नूरुल हुदा ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन* *रिपोर्ट – रोहित जायसवाल*
*पुरन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सास बहू सम्मेलन का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरवरी बेगम व विधायक प्रतिनिधि नूरुल हुदा ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन*
महराजगंज जनपदके लक्ष्मीपुर ब्लाक के अंतर्गत पुरंदरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सास बहू ,बेटा सम्मेलन का ग्राम प्रधान नुरुलहोदा अंसारी व प्रधान प्रतिनिधि सरवरी बेगम ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने क्षेत्र से आए सभी सास बहू और बेटों को परिवार सीमित रखने एवं परिवार नियोजन के विषय में विस्तृत जानकारी दी जानकारी देने के बाद सभी लोगों से सवाल जवाब व प्रश्न पूछा जिसमें जो परिवार नियोजन के विषय में सही उत्तर दिया उसको ग्राम प्रधान विधायक प्रतिनिधि नुरुल होदाअंसारी के हाथों से अंग वस्त्र व गिफ्ट किट देखकर सम्मानित किया गया जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहां पर उपस्थित सास बहू ने जम कर हिस्सा लिया उत्साह के साथ और उन्हें सम्मानित किया गया और ग्राम प्रधान सोनबरसा पुरंदरपुर गोदा अंसारी के हाथों से सास बहू सम्मेलन में विजेता परिवार को गिफ्ट किट भी दिया गया।
इस संबंध में ग्राम प्रधान अंसारी सोनबरसा पुरंदरपुर के गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले नुरुलहुदा अंसारी ने बताया कि सास बहू सम्मेलन का फीता काटकर जो उद्घाटन हमसे कराया गया जो मुझे बहुत अच्छा लगा। यह हमारे देश और क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात होगी अगर प्रत्येक क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में सभी जागरूक हो जाएं परिवार सीमित रहें छोटा परिवार सबसे सुखी सुखी परिवार माना जाता है ताकि सभी परिवार के सदस्यों का पालन पोषण वह देखरेख अच्छी तरह से हो सके जय हिंद जय भारत।
इस सास बहू बेटा सम्मेलन के दौरान, ग्राम प्रधान एवं विधायक प्रतिनिधि नुरुल होदाअंसारी प्रधान प्रतिनिधि सरवरी बेगम एवं एनम मंजू कुमारी ,आशा कार्यकर्ती, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी निरीक्षक समेत समस्त सम्मानित स्टाफ मौजूद रहे।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*