[13/10, 23:10] JP JAISWAL: “सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 35 हजार रूपए प्रति किलो मीटर पर बजट खर्च; सीएम के फरमान पर मिट्टी डालकर कर गड्ढा मुक्त सड़क बना रहे जिम्मेदार – देखें हाल”
“प्रदेश सरकार के द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क प्रदेश में रखने का फरमान जारी है ।जिसके लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत लोकनिर्माण मंत्री के द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है कि अगर कहीं पर गड्ढा युक्त सड़क है तो शिकायत दर्ज कराएं ।जिले के विभागीय अधिकारी तत्तकाल गड्ढा मुक्त सड़क बनाकर देंगे । जिससे सुगम यातायात व्यवस्था बना रहे । लेकिन महराजगंज जनपद के लिंक मार्ग पर मिट्टी भराई कर गड्ढा मुक्त सड़क बना रहे हैं विभागीय अधिकारी ।यह गडढा मुक्त सड़क कितना दिन चलेगा या फिर बजट खर्च होते ही गड्ढा युक्त सड़क में परिवर्तन हो जाएगा ।जिसका नजारा गोरखपुर सोनौली हाइवे पर स्थित रानीपुर चौराहा से निकलने वाली फुरसतपुर पीडब्ल्यूडी के लिंक मार्ग पर गड्ढा युक्त सड़क को गड्ढा मुक्त हो रहे को देखने से मिल रहा है।
महराजगंज जनपद के गोरखपुर सोनौली हाइवे के रानीपुर चौराहा से फुरसतपुर तक निकलने वाली पीडब्ल्यूडी का लिंक मार्ग पुरा तरह से गड्ढा युक्त सड़क बन गया है जिस पर पैदल भी चलना मुश्कि

ल हो गया है । रानीपुर , समरधीरा व मगरहिया तक सड़क किचड़ युक्त व गड्ढा युक्त सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा गडढा मुक्त सड़क बनाया जा रहा है । गड्ढा युक्त सड़क पर मिट्टी व भाठ डाल कर गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का काम चल रहा है । स्थानीय लोगों की मानें तो अगर हल्का सा बरसात हो जाए तो यह सड़क गडढा मुक्त के जगह पर किचड़ युक्त सड़क होगा ।जिससे बड़े हादसे भी होने की संभावना है ।”

