अचानक चार पहिया वाहन में आग लगने से गाड़ी हुई खाक
म्हराजगंज,शिकारपुर नगर सहकारी बैंक के सामने NH730 पर परतावल के तरफ से मरीज को जिला अस्पताल ले जाती कार में आग लग जाने से पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गई।जिसमे बैठे चालक सहित 4 सवारो को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार परतावल से मरीज की डायग्नोसिस करने के लिए UP85AL6399में बैठकर चालक पप्पू खान ,फैशन सिद्दकी,साकिर,इंज्मामु्म सहित 4 लोग महराजगंज को जा रहे थे।अचानक दरौली रोड की तरफ से ट्रेक्टर ट्राली सड़क पर सामने आ जाने की बजह से कार चालक घबरा कर ब्रेक व हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करने के कारण अचानक चार में नीचे की तरफ आग लग गयी।लगी आग को देख लोगो ने शोर मचाया परन्तु बन्द शीशे की बजह से गाड़ी में सवार लोग लोगो की आवाज समझ नही पा रहे थे ।लोगो ने कार के तरफ जाकर इशारा किया ,तब चारो फाटक खोल कर कार सवार बाहर निकल गए जिसकी बजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और गाड़ी धु धू कर जलने लगी ,लोग तमाशाबीन बन कर रह गए। इसकी सूचना पा कर पुलिस भूपेन्द्र सिंह SI,आर डी चौधरी,गुलविन्दर कुमार,सुभम गौण तथा अग्नि समन दल मय गाड़ी व फोर्स सहित पहुँचकर आग को बुझाया,लेकिन अब पछताए क्या होगी जब चिड़िया चुग गयी खेत बनकर रह गई।गाड़ी जलकर कर खाक हो गई तब बुझी आग,घण्टो मसक्कत के बाद भी किसी का बस नही चला,खुदा की शुक्र की मरीज सहित चारो कर सवारो की जान बच गयी।

