
महराजगंज सदर, फरेंदा व नौतनवा तहसील इकाई का चुनाव सम्पन्न ,पदाधिकारियों दिलाई सपथ
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज ,जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सदर, फरेंदा व एनौतनवा तहसील का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ ।सदर तहसील में चुनाव अधिकारी दीपक शरण श्रीवास्तव व सत्यप्रकाश मद्धेशिया के देख रेख में सर्वसम्मति से सदर तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, महामंत्री परमेश्वर गुप्ता, उपाध्यक्ष जाकीर अली
,मार्तण्ड गुप्ता कोषाध्यक्ष,आदित्य वर्मा मीडिया प्रभारी, राकेश प्रजापति आय व्यय निरीक्षक,
,अनिल यादव मंत्री
बजहुल हुदा खां, संगठन मंत्री सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
फरेंदा तहसील में मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेष पांडेय व जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष अविमुक्त पांडेय, उपाध्यक्ष देवानंद यादव व राहुल प्रताप सिंह, महामंत्री राहुल पांडेय, मंत्री उमेश गुप्ता, संगठन मंत्री विजय पांडेय, कोषाध्यक्ष सौरभ
जायसवाल,आय व्यय निरीक्षक मोहम्मद सई को चुना गया।इन पदाधिकारीयों को अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
नौतनवा तहसील में चुनाव अधिकारी विनय कुमार नायक व नवीन मिश्रा की देख रेख में सर्वसम्मति से अतुल जायसवाल अध्यक्ष, विनोद पटवा उपाध्यक्ष,शुभम अग्रहरी उपाध्यक्ष,मुराद अली महामंत्री, मोहम्मद शकील मंत्री, अनिश सिंह संगठन मंत्री, अशोक गुप्ता कोषाध्यक्ष, सुनील शर्मा आय व्यय निरीक्षक, मिडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।