
धान चोर को थाना घुघली की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज,पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस
टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 444/2024 धारा 303(3),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश किया जा रहा था आज दिनांक 24.11.2024 को जरिये मुरबीर खास सूचना पर ग्राम पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगाँव अभियुक्त साधुशरन पुत्र स्व0 बीरेन्द्र निवासी पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगाँव थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष के घर के सामने से चोरी किया हुआ 19 बोरी धान बरामद किया गया तथा अभियुक्त को
गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
नाम व पता अभियुक्त –
साधुशरन पुत्र स्व0 बीरेन्द्र निवासी पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगाँव थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष।गिरफ्तारी का दिनांक व समय-
दिनांक 24.11.2024 समय 08.55 बजे।गिरफ्तारी का स्थान -बहद ग्राम पिपराब्राह्मण उर्फ बारीगाँव अभियुक्त के घर के सामने से
गिरफ्तार करने वाली टीम-थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज।उ0नि0 विनीत कुमार राय थाना घुघली जनपद महराजगंज।हे0का0 जयप्रकाश पासवान थाना घुघली जनपद महराजगंज।हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार थाना घुघली जनपद महराजगंज। हे0का0 अवधेश कुमार थाना घुघली जनपद महराजगंज।हे0का0 प्रदुम्मन सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज