*‘स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में कराये गये क्विज, निबन्ध व पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।*
सुलतानपुर 01 अक्टूबर/जिलाधिकारी महोदया एवं प्रभागीय निदेशक, सा0वा0, वन प्रभाग के निर्देशानुसार परियोजना अधिकारी डी0जी0सी0 द्वारा राणा प्रताप स्नातकोत्तर विद्यालय सुलतानपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 17 सितम्बर, 2024 से 02 अक्टूबर, 2024 तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में कराये गये क्विज प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी, सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।
राणा प्रताप पी0जी0 विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम विषय पर नाटक की प्रस्तुति की गयी एवं सेम्फोर्ड विद्यालय सुलतानपुर के विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, जिला अध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं जिला परियोजना अधिकारी डी0जी0सी0 अभिनन्दन प्रताप सिंह को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ कार्यक्रम का जिले में सफल एवं सम्पादन हेतु आभार व्यक्त किया गया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा नदियों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण न करने की अपील की गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/अध्यापक, वन विभाग अधिकारी/कर्मचारी, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

