दिनांक 27.08.2024
जनपद- सुलतानपुर
थाना अखण्डनगर की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/25-08-2024 को ग्राम रामपुर जरिया में हुई हत्या के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 269/2024 धारा 103(1)/61(2)/238 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त व बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण :-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व / निकट परिवेक्षण में अपराधियो पर अंकुश तथा अपराध पर रोकथाम में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी के परिपेक्ष मे *थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/2024 धारा 103(1)/61(2)/238 भा0न्या0सं0 में प्रकाश में आये अभियुक्त सूरज सिंह उर्फ सूरज अरविन्द सिंह पुत्र.स्व0 अरविन्द सिंह नि0 ग्राम रामपुर जरिया थाना अखण्डनगर सुलतानपुर उम्र करीब 21 वर्ष व गिरफ्तार शुदा 01 नफर बाल अपचारी आंचल सिंह का हाल पता ,आंचल सिंह पुत्री कृष्ण कुमार सिंह नि0 ग्राम रामपुर जरिया थाना अखण्डनगर सुलतानपुर पूर्व पता आंचल सिंह पुत्री रमेश सिंह नि0ग्राम सिकन्दरा पोस्ट मसीदा जिला जौनपुर ,सिकन्दर ,जौनपुर उत्तर प्रदेश -222132 व पूर्व पता आंचल सिंह पुत्री विजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू ग्राम संवाये थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 17 वर्ष 03 माह को आज दिनांक 27.08.2023 को थाना अखण्डनगर पुलिस टीम के अथक प्रयास से समय 06.30 बजे ग्राम कमिया बहाउद्दीनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया ।* अभियुक्त की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी व मृतक का टूटा हुआ मोबाइल ,अभियुक्त का मोबाइल ,जलाया गया खूनालूद बिस्तर अधजले स्थिति में व पेट्रोल की पिपिया बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।
*हत्या का कारण*– दिनांक 24/25-08-2024 को हुई ग्राम रामपुर जरिया में हुई हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/2024 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 पंजीकृत होकर दौराने विवेचना पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त सूरज सिंह उर्फ सूरज अरविन्द सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द सिंह नि0 ग्राम रामपुर जरिया थाना अखण्डनगर सुलतानपुर उम्र करीब 21 वर्ष व गिरफ्तार शुदा 01 नफर बाल अपचारी आंचल सिंह का नाम प्रकाश में आया था, विवेचना के दौरान यह बात ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सूरज मृतक की सौतेली पुत्री आंचल से प्रेम करता था जिस पर मृतक द्वारा आपत्ति करते हुए आंचल को रोंका गया तथा डांटा फटकारा गया व अभियुक्त सूरज को भी डांटा गया जिससे क्षुब्ध होकर दोनो ने षड़यंत्र से पूरे घर को दाल में अलप्राक्स मिलाकर खिला दिया जिससे सभी लोग नींद में सो गये और दिनांक 24.08.2024 की रात में को दाल मे मिलाकर सभी को खिला दिया सभी लोग गहरी नींद मे सो गये तो और सूरज ने कृष्ण कुमार सिंह के गले पर तीन चार बार कुल्हाडी से वार किया तथा अभियुक्ता आंचल ने मृतक कृष्ण कुमार सिंह का पैर पकड़ लिया जिससे आवाज न हो दोनो ने हत्या करके शव के घर के बगल मे स्थित चरी के खेत मे शव को छिपा दिया मोबाइल को तोड़कर छिपा दिया तथा बिस्तर आदी को पेट्रोल डालकर जला दिये तथा कुल्हाडी व तख्त पर लगे खून को पानी से साफ करके व तख्त के नीचे गिरे खून को मिट्टी खोदकर साफ कर दिया और कुल्हाडी को पुनः उसी अलमारी पर रख दिया । इस प्रकार अभियुक्तगणो द्वारा षडयन्त्र करके मृतक कृष्ण कुमार सिंह की हत्या करके साक्ष्य को छिपाया गया। गिरफ्तारी करते हुए अभियोग मे धारा 61(2) व 238 भा0न्याय0सं0 की बढोत्तरी की गयी है ।अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है।
*नाम पता हिरासत में लिये गये अभियुक्त* :-
1.सूरज सिंह उर्फ सूरज अरविन्द सिंह पुत्र.स्व0 अरविन्द सिंह नि0 ग्राम रामपुर जरिया थाना अखण्डनगर सुलतानपुर उम्र करीब 21 वर्ष
2.आंचल सिंह का हाल पता ,आंचल सिंह पुत्री कृष्ण कुमार सिंह नि0 ग्राम रामपुर जरिया थाना अखण्डनगर सुलतानपुर पूर्व पता आंचल सिंह पुत्री रमेश सिंह नि0ग्राम सिकन्दरा पोस्ट मसीदा जिला जौनपुर
*बरामदगी:-*
1. 01 अदद आलाकत्ल कुल्हाडी
2. 01 अदद मोबाइल मृतक कृष्ण कुमार सिंह
3. 01 अदद अधजला बिस्तर मृतक
4. अभियुक्त का एक अदद मोबाइल
5. 01 अदद पेट्रोल की पिपिया जिसमे 100 ग्राम पेट्रोल
*घटना का खुलासा करने/हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम:-*
1.प्र0नि0 नारद मुनि सिंह
2.SOG प्रभारी निरी0 धीरेन्द्र वर्मा
3.निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह
4.हे0का0 विकास
5.हे0का0 समर
6.हे0का0 तेजभान
7.हे0का0 संतोष8. का0 रित्विक दिक्षित9. का0 शैलेष
10.का0 नितीश यादव
11.का0 विकास पाल
12.का0 मनीष कुमार यादव
13. म0का0 भावना

