
बिग ब्रेकिंग…………
सुल्तानपुर- शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज।
एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – अजय कुमार सिंह
बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में बल्दीराय थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि हलियापुर थाना क्षेत्र के दलापुरवा मजरे डेहरियावा गांव निवासी विकास यादव पुत्र राधेश्याम यादव का दो साल से उसके घर आना-जाना था।
विकास यादव ने उसको शादी का झांसा दिया और दो साल से शारीरिक संबंध बना रहा था।
जब उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसको गुमराह करता रहा। अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बल्दीराय थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विकास यादव के खिलाफ दुष्कर्म करने,धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज।
थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को भवानीगढ़ चौराहा के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन लाल राणा,कांस्टेबल राधेश्याम यादव व कांस्टेबल अयोध्या शाह ने मुख्य भूमिका निभाई।