
किसानो और मजदूरों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा रिज़वान चौधरी
भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के आदेश अनुसार,
अजय ठाकुर जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर,
तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी मे रिज़वान चौधरी जिलाध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ के नेतृत्व मे जनपद बुलंदशहर,
खुर्जा तहसील के गाँव मुंडाखेड़ा मे हुआ बड़ा सगठन विस्तार।
सैकड़ो कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी का दामन छोड़ थामा भारतीय हलधर किसान यूनियन का दामन।
अशोक कुमार अत्रि को खुर्जा के नगर अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ के पद पर किया मनोनीत और असगर पठान को ब्लॉक अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ के पद की जिम्मेदारी सोंपी।
और सकील उर्फ़ चटका कोग्राम अध्यक्ष मुंडाखेड़ा के पद पर किया मनोनीत और अन्य 25 पदाधिकारयो को भारतीय किसान यूनियन की सादस्य्ता दिलाई।
अजय ठाकुर जिलाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय हलधर किसान यूनियन की लोकप्रियता और किसान मजदूरों के हित मे कार्यों को देखते हुए प्रदेश की जनता हलधर संगठन के साथ जुड़ रही हैं और हर जिले मे कार्यक्रम हो रहे हैं और किसान मजदूर अन्य संगठनों को छोड़कर भारतीय हलधर किसान यूनियन की सदस्यता ले रहे हैं रिज़वान चौधरी जिलाध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया की किसानो और मजदूरों की लड़ाई को पहले भी मजबूती से लड़ा और आगे भी मजबूती से लड़ते रहेंगे।
किसानो मजदूरों की समस्याओ को ईमानदारी और मजबूती के साथ उठाने और समाधान कराने का कार्य कर रहे हैं भारतीय हलधर किसान यूनियन का प्रत्येक सिपाही किसी भी किसान मजदूर पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश नहीं करेगा और जो सरकारी अधिकारी किसान मजदूरों का शोषण करेंगे उनके खिलाफ जगह जगह आंदोलन किये जायेंगे और जो सरकार किसानो के खिलाफ कार्य करेंगी उन सरकारों के खिलाफ आंदोलन कर वहिष्कार करेंगे किसानो और मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश नहीं किया जायेगा साथ मे मौजूद रहे अजय ठाकुर, सुफियान नम्बरदार,प्रदीप चौधरी, जितेन्द्र सिंह,हबीबुररहमान, रिज़वान चौधरी, अशोक कुमार अत्रि, शाहनवाज सैफी, दिलशाद सैफी, इरफ़ान भाई, अब्दुल वारी, असगर पठान, राहत सैफी, लियाक़त अली, और प्रोग्राम की बहुत ही बढ़िया व्यवस्था मुंडाखेड़ा टीम ने की अन्य सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने भाग लिया